Haryana: हरियाणा में इन किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

On: March 4, 2026 3:36 PM
Follow Us:

haryana news 2025 12 09t222803.272

Haryana News: हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने ट्रैक्टर पर दी जाने वाली अनुदान राशि जारी करने से पहले परमिट से संबंधित दस्तावेज जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 8 मार्च कर दी है। यह निर्णय महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी पत्र के माध्यम से लिया गया है, ताकि पात्र किसान समय पर औपचारिकताएं पूरी कर सकें।

पंचकुला स्थित महानिदेशालय कार्यालय की तरफ से सभी उपायुक्तों, उप कृषि निदेशकों और असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियरों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। योजना के तहत अनुसूचित जाति के 660 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए ड्राॅ पहले ही निकाले जा चुके हैं।

योजना के अनुसार किसानों को अधिकतम 3 लाख रुपये तक अनुदान या कुल खरीद राशि का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को कृषि यंत्रीकरण के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि हो सके।

अनुदान प्रक्रिया के तहत उप कृषि निदेशक के माध्यम से परमिट दस्तावेजों की जांच और मंजूरी 6 मार्च तक दी जाएगी। 10 मार्च तक खरीदे गए ट्रैक्टर का विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा और 11 मार्च तक बिल की मंजूरी लेना अनिवार्य रहेगा। इसके बाद 16 मार्च को भौतिक सत्यापन किया जाएगा। 18 मार्च को सत्यापन पूरा होने के बाद पोर्टल के माध्यम से मंजूरी देकर अनुदान राशि किसानों के खातों में भेज दी जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी

Haryana News: हरियाणा में पात्र दुकानदारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, अर्जुन चौटाला बोले- रोज हो रहे मर्डर, पुलिस भी नहीं सुन रही!

Haryana News: रोहतक में छठ पूजा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल