हरियाणा में बिजली डिफाल्टरों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिए संकेत

On: September 16, 2025 9:03 AM
Follow Us:
अनिल विज, हरियाणा

हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साफ कहा है कि बिजली डिफाल्टरों से बकाया राशि की रिकवरी को लेकर अब सख्त कदम उठाए जाएंगे। विज ने बताया कि ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की जल्द ही एक अहम बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें संबंधित अधीक्षक अभियंताओं (SEs) से जिलेवार रिकवरी रिपोर्ट ली जाएगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में बिजली डिफाल्टरों पर करीब 7700 करोड़ रुपये का बकाया है। जब यह तथ्य उनके सामने आया, तो उन्होंने तुरंत ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई और सभी जिलों के अधिकारियों को रिकवरी का टारगेट सौंपा। अब विभाग यह भी तय करेगा कि कौन-सा अधिकारी कितनी रिकवरी कर पाया है और उसके आधार पर उनकी रैंकिंग भी की जाएगी। इससे रिकवरी में तेजी आने की उम्मीद है।

सेवा पखवाड़ा को लेकर भी की घोषणा

सेवा पखवाड़ा के संबंध में पूछे गए सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अंबाला में इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। अंबाला के चारों मंडलों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक शिविर में 75 लोग रक्तदान करेंगे। इसके अलावा, सभी मंडलों में पूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे और जिन मरीजों में बीमारी पाई जाएगी, उनका इलाज भी करवाया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण

विज ने आगे कहा कि नमो-वन अभियान के तहत अंबाला के चारों मंडलों में एक ही वैरायटी के 75-75 पेड़ एक ही स्थान पर लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अंबाला में सड़कों के किनारे और डिवाइडरों पर भी पौधारोपण किया जाएगा, ताकि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर बवाल, BJP पार्षद ने अपने ही चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर बवाल, BJP पार्षद ने अपने ही चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

Bank Holidays in 2026: इस साल बैंक कितने दिन रहेंगे बंद? महीने-वार देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in 2026: इस साल बैंक कितने दिन रहेंगे बंद? महीने-वार देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा

हरियाणा के सैन्य क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि से हड़कंप, खंडहर भवन में रह रहा था 16–17 वर्षीय युवक, एयरफोर्स वर्दी और कोडवर्ड ने बढ़ाई चिंता

हरियाणा

जम्मू-कश्मीर सड़क हादसा: डोडा में शहीद हुए 10 जवान, हरियाणा के यमुनानगर के सुधीर नरवाल ने देश के लिए दी शहादत

हरियाणा पुलिस यमुनानगर में SPO भर्ती 2025: आवेदन का बेहतरीन मौका, सीधी होगी भर्ती

हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकतें है अप्लाई

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरीHaryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट