Haryana: हरियाणा में गोशालाओं के लिए बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने जारी किए 68.34 करोड़ रुपये

On: March 3, 2026 2:28 PM
Follow Us:

haryana news 2026 03 03t141724.722

Haryana News: हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव भटगांव स्थित धर्मार्थ गोशाला परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय गोशाला चारा अनुदान वितरण समारोह प्रदेशभर की गोशालाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

समारोह में मोहन लाल बड़ोली, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री अरविंद शर्मा, सोनीपत विधायक निखिल मदान, गन्नौर विधायक देवेन्द्र कादियान, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा और पूर्व मेयर राजीव जैन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और गोसेवा से जुड़े संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया। सीएम ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।

602 गोशालाओं को 68.34 करोड़ रुपये की अनुदान राशि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में घोषणा की कि प्रदेश की 602 पंजीकृत गोशालाओं के लिए 68 करोड़ 34 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है और सरकार गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सोनीपत की 27 गोशालाओं को 5.60 करोड़ रुपये

सीएम ने बताया कि सोनीपत जिले की 27 पंजीकृत गोशालाओं को 5 करोड़ 60 लाख रुपये की सहायता दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सवा 11 वर्षों में प्रदेश की गोशालाओं को 525 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक मदद दी जा चुकी है, जो सरकार की दीर्घकालिक नीति को दर्शाता है।

2014 के बाद बढ़ी गोशालाओं की संख्या

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2014 तक प्रदेश में 215 पंजीकृत गोशालाएं थीं, जिनमें करीब 1 लाख 75 हजार गोवंश था। वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 697 पंजीकृत गोशालाओं तक पहुंच गई है, जहां लगभग 4 लाख बेसहारा गोवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। उन्होंने इसे सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया।

2026-27 तक सभी गोशालाएं होंगी सौर ऊर्जा आधारित

सीएम ने कहा कि प्रदेश की 330 गोशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। लक्ष्य है कि वर्ष 2026-27 तक सभी पंजीकृत गोशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित बनाया जाए। साथ ही गोशालाओं को मात्र 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी

Haryana News: हरियाणा में पात्र दुकानदारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, अर्जुन चौटाला बोले- रोज हो रहे मर्डर, पुलिस भी नहीं सुन रही!

Haryana News: रोहतक में छठ पूजा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल