Haryana: हरियाणा में हैफेड कर्मी को किया गया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

On: April 14, 2026 12:25 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के बरवाला स्थित अनाज मंडी में रविवार को श्याम सिंह राणा और रणबीर गंगवा ने फसल खरीद और उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं।

निरीक्षण के दौरान किसानों और व्यापारियों ने एक हैफेड कर्मी पर परेशान करने के आरोप लगाए। इस पर मंत्री रणबीर गंगवा ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

मंत्रियों ने बैठक के दौरान मंडी में फसल की आवक और उठान से जुड़े आंकड़ों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को फसल के त्वरित उठान के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

किसानों के बायोमैट्रिक सत्यापन को लेकर मंत्री राणा ने बताया कि फसल बेचने के लिए किसान तीन व्यक्तियों के नाम दर्ज करवा सकते हैं, जिनमें से कोई एक व्यक्ति आकर फसल बेच सकता है। सत्यापन के लिए अंगूठे के अलावा ओटीपी सहित अन्य विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने मंडी व्यवस्थाओं में सुधार के भी निर्देश दिए और बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान सम्मान निधि योजना जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now