India Vs Pakistan मैच का हिसार में विरोध: ऑपरेशन सिंदूर के हीरो सार्जेंट भले सिंह ने रुकवाया सिनेमा हॉल में लाइव टेलीकास्ट

On: September 14, 2025 9:15 AM
Follow Us:
India Vs Pakistan

India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही हरियाणा के हिसार में इसका विरोध सामने आया।

यह विरोध किया है ऑपरेशन सिंदूर में एयर डिफेंस सिस्टम (S-400) संभाल चुके और राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार ‘मेंशन इन डिस्पैच’ से सम्मानित सार्जेंट भले सिंह ने। उन्हें जब पता चला कि हिसार के सनसिटी सिनेमा हॉल में इस मैच का लाइव प्रसारण होगा, तो उन्होंने हॉल के मैनेजर से बात कर टेलीकास्ट रोकने की मांग की।

भले सिंह और सिनेमा हॉल प्रबंधन के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें मैनेजर ने उन्हें आश्वासन दिया कि सनसिटी में भारत-पाकिस्तान मैच का प्रसारण नहीं किया जाएगा।

कौन हैं भले सिंह?
मूल रूप से राजस्थान निवासी और पिछले 35 वर्षों से हिसार के रावलवास खुर्द गांव में रह रहे सार्जेंट भले सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लॉन्चर प्रभारी की अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

अपने साहस और नेतृत्व के दम पर वायुसेना की जीत में योगदान देने वाले भले सिंह को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया।

कर्मचारियों ने लिया फैसला
सनसिटी मैनेजर करण ने बातचीत में कहा कि “हमें आप पर गर्व है, और हम प्रसारण नहीं करवाएंगे।” इसके बाद सिनेमा हॉल ने मैच से जुड़ी पोस्ट भी डिलीट कर दी।

क्यों हो रहा है विरोध?
भले सिंह का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर में उनके कई साथी शहीद हुए थे। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच का प्रसारण शहीदों और उनके परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में एक साथ 3 पुलिस कर्मी निलंबित, शराब को करना था नष्ट लेकिन बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया

सोनीपत के खरखौदा में महिला पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रोहतक ACB की बड़ी कार्रवाई

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?