Last Updated:
Nuh KMP Accident: हरियाणा के नूंह में KMP एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई, ASI मुकेश गंभीर घायल हैं. गोवंश से भरे वाहन को टक्कर मारने वाले ट्रक की वजह से हादसा हुआ है.पुलिस जांच कर रही है. दोनों जवान मौके पर वाहन की तलाशी ले रहे थे.
नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल अंतर्गत मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गांव गोयला के करीब गुरुवार सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा गांव गोयला की सीमा में उस समय हुआ, जब पुलिस टीम गोवंश से भरे एक वाहन को कब्जे में लेने के बाद उससे संबंधित कार्रवाई कर रही थी.
जानकारी के अनुसार पुनहाना सीआईए की टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले जाना शुरू किया. इसी दौरान वाहन तकनीकी खराबी के कारण केएमपी एक्सप्रेसवे पर खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया. बताया जाता है कि उस समय पुलिसकर्मी वाहन के पास मौजूद थे.
इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे खराब वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए.हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. घायल एएसआई मुकेश को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए.
नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस ने गोवंश से भरे वाहन तथा टक्कर मारने वाले ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें











