Last Updated:
Nuh Accident: हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला. मारुति फ्रॉन्क्स कार खड़े वाहन से टकराई और 3 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं.
नूंह. हरियाणा के नूंह जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार दिल्ली से अलवर की ओर जा रही एक मारुति फ्रॉन्क्स कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर-47 पर, थाना नगीना क्षेत्र के अंतर्गत बनारसी रकबा के पास खड़े एक वाहन से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही नगीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान सार्वजनिक नहीं हो सकी है. पुलिस आगामी कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
गौरतलब है कि नूंह जिले के बीचों-बीच से गुजरने वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पिछले कुछ समय से लगातार सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है. पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं तथा अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है. इसके बावजूद एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. तेज रफ्तार, वाहन पर नियंत्रण खो देना तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन कई हादसों के प्रमुख कारण बनते हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें












