Kal Ka Mausam: पूरे हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जानिए रविवार को कैसा रहेगा मौसम?

On: January 24, 2026 6:48 PM
Follow Us:
Kal Ka Mousam, Aaj Ka Mausam, Weather Forecast Today, India Weather News, Rain Alert India, Western Disturbance Update, Fog Alert North India, कल का मौसम

Kal Ka Mausam: हरियाणा में शुक्रवार को हुई बारिश का असर अब आने वाले दिनों में साफ तौर पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने बारिश के बाद बने मौसमी हालात को देखते हुए राज्य के सभी जिलों के लिए रविवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं आधे से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम रह सकती है।

शुक्रवार को हुई बारिश के बाद हरियाणा में तेज़ हवाओं ने ठंड को और ज्यादा बढ़ा दिया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में शनिवार की शाम तक तेज़ ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। हालात ऐसे रहे कि खुले में खड़ा होना भी मुश्किल हो गया और ठंडी हवाएं शरीर को चीरती हुई महसूस हुईं।

मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार रविवार को पूरे हरियाणा में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के शेष जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हालांकि बारिश और तेज़ हवाओं का एक सकारात्मक असर भी देखने को मिला है। शुक्रवार की बारिश और शनिवार को चली ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर और गुरुग्राम क्षेत्र की हवा में घुला प्रदूषण काफी हद तक कम हो गया है। स्थानीय लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। बारिश से पहले गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार दर्ज किया जा रहा था, लेकिन मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार को AQI घटकर लगभग 100 के आसपास पहुंच गया, जिससे हवा की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय कोहरा बना रह सकता है और ठंड का असर भी जारी रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने और आम लोगों को मौसम से जुड़ी सलाहों का पालन करने की जरूरत है।:

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now