सिरसा के गांव चक्का की ममता बनीं 80 परिवारों की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं को दिलाया रोजगार

On: March 4, 2026 2:03 PM
Follow Us:
सिरसा के गांव चक्का की ममता बनीं 80 परिवारों की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं को दिलाया रोजगार

हरियाणा के सिरसा जिले के रानिया खंड के गांव चक्का से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई मिसाल कायम की है। ग्रामसखी और जलसखी ममता ने न केवल खुद को सीमित दायरे से बाहर निकाला, बल्कि करीब 70 से 80 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। उनके इस प्रयास को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है।

ममता कभी गांव की गलियों तक सीमित जीवन जीती थीं, लेकिन आज वे सामाजिक नेतृत्व की पहचान बन चुकी हैं। उन्होंने हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव में सात महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन और संचालन किया है। इन समूहों के माध्यम से उन्होंने दर्जनों परिवारों को नियमित आय का जरिया उपलब्ध कराया है।

उनके नेतृत्व में जो महिलाएं पहले केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, वे आज हर महीने 10 से 15 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं। यह बदलाव सिर्फ आय का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान का भी है। विभाग ने समूहों के बेहतर संचालन और पारदर्शी प्रबंधन को देखते हुए मिट्टी जांच मिशन और कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि भी प्रदान की है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिली है।

ममता बताती हैं कि यह सफर एक छोटे से प्रयास से शुरू हुआ था। उन्होंने गांव की पांच से छह महिलाओं को इकट्ठा कर एक समूह बनाया और मिठाई बनाने का काम शुरू किया। शुरुआत में यह प्रयास सीमित था, लेकिन गुणवत्ता और मेहनत के दम पर धीरे-धीरे अन्य महिलाएं भी जुड़ती गईं। देखते ही देखते यह पहल 70 से 80 परिवारों तक पहुंच गई और आज यह गांव की पहचान बन चुकी है।

उनका कहना है कि उनका उद्देश्य केवल कमाई कराना नहीं, बल्कि उन महिलाओं को मंच देना है जो घर की चारदीवारी में रहते हुए भी आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। वे और उनकी टीम लगातार नई महिलाओं को जोड़ने और उन्हें प्रशिक्षण देने का काम कर रही हैं।

ममता की सफलता के पीछे उनके परिवार का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने बातचीत में बताया कि उनके पति डॉ. राधे श्याम छापौला का हर कदम पर पूरा सहयोग मिला। इसी समर्थन ने उन्हें सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया।

आज रानिया खंड में ममता एक रोल मॉडल के रूप में देखी जा रही हैं। ग्रामीण महिलाओं के लिए वे प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं और उनकी पहल यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयास से गांव की महिलाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकती हैं।

यह कहानी न केवल सिरसा बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ा बदलाव संभव है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी

Haryana News: हरियाणा में पात्र दुकानदारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, अर्जुन चौटाला बोले- रोज हो रहे मर्डर, पुलिस भी नहीं सुन रही!

Haryana News: रोहतक में छठ पूजा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल