हरियाणा में JJP की ‘वापसी’ की तैयारी, जींद की धरती फिर बनेंगी गवाह! संगठनात्मक बदलावों का होगा ऐलान

On: November 18, 2025 8:15 AM
Follow Us:
हरियाणा में JJP की 'वापसी' की तैयारी, जींद की धरती फिर बनेंगी गवाह! संगठनात्मक बदलावों का होगा ऐलान

जींद: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर जींद की धरती चर्चा का केंद्र बनने जा रही है। सत्ता से दूर चली गई जननायक जनता पार्टी (JJP) पहली बार अपने उद्गम स्थल जुलाना में 7 दिसंबर को एक बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इस रैली को पार्टी नेतृत्व ‘ऐतिहासिक’ बता रहा है, क्योंकि यहीं से कभी JJP ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करके 10 विधानसभा सीटें जीती थीं।

गढ़ से की जा रही है वापसी की शुरुआत

JJP का गठन भी जींद की इसी धरती से हुआ था। अब सत्ता से बाहर होने के बाद, पार्टी एक बार फिर अपने गढ़ में लौट रही है। यही वजह है कि जुलाना की इस रैली को सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि पार्टी के ‘राजनीतिक पुनर्जन्म’ की घोषणा के रूप में देखा जा रहा है। इस रैली में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े बदलावों का ऐलान किया जाएगा।

बूथ स्तर पर होंगे बदलाव

रैली में पार्टी के आगामी राजनीतिक एजेंडे की रूपरेखा पेश करने के साथ-साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। आयोजन स्थल पर बड़े पंडाल, मंच और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, जहां हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी की सोशल मीडिया और जमीनी टीमें गांव-गांव जाकर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील कर रही हैं।

ग्रामीण विकास के मुद्दों पर होगा जोर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि JJP ने पहले भी युवाओं, किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को उठाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अब पार्टी फिर से उसी एजेंडे के साथ मजबूती से उभरने की कोशिश कर रही है। जुलाना की यह रैली उसी राजनीतिक संदेश को दोहराएगी।

यह रैली ऐसे समय में हो रही है जब प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं। ऐसे में JJP का यह कदम न सिर्फ उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि हरियाणा की राजनीति में पार्टी की भविष्य की रणनीति को भी स्पष्ट करेगा।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अजय चौटाला

दुष्यंत चौटाला हैं देवीलाल, छोटूराम और बादल से बड़े नेता! अजय चौटाला ने दुष्यंत ने किसानों को आर्थिक आज़ादी दिलाई

कुलदीप बिश्नोई

हरियाणा की राजनीति में फिर सक्रिय हुए कुलदीप बिश्नोई, बड़ी रैली और नए समीकरणों के संकेत; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चर्चा

अभय चौटाला

अभय चौटाला ने मांगी Z+ सुरक्षा, हाईकोर्ट में आज सुनवाई, 15 जून 2023 से मिल रही धमकियां

अभय चौटाला

अभय चौटाला की लोकप्रियता बढ़ी! जाट वोट बैंक में हलचल, हुड्डा के बाद नया राजनीतिक नेतृत्व तलाशने की चर्चा तेज

कांग्रेस

कांग्रेस का बड़ा कदम: हरियाणा में मीडिया विभाग के लिए शुरू हुआ ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम, नए चेहरों को मिलेगा मौका

रोहतक राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा

रोहतक में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अभय चौटाला पर साधा निशाना, कहा- ‘ चौटाला जेलों में गुंडागर्दी का रैकेट चलाते थे’