‘सतलुज मूवी पर रोक लगाई गई है’, PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

On: July 17, 2026 2:32 PM
Follow Us:

Last Updated:

Chandigarh Bomb Threat: पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली. परिसर खाली कराकर तलाशी ली गई, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. सुरक्षा बढ़ाई गई. पीएम के दौरे के चलते करीब 3 हजार पुलिस जवान शहरभर में तैनात किए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

PM के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा के सचिवालय को उड़ाने की धमकीZoom

PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

चंडीगढ़. पीएम नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. कंट्रोल रूम पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सचिवालय परिसर खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और पुलिस ने सघन तलाशी शुरू की. सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई.

जानकारी के अनुसार, सचिवालय के सभी प्रवेश-निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई. धमकी देने वाले की तलाश जारी है. साइबर और तकनीकी टीमें संदेश के स्रोत व भेजने वाले की पहचान में जुटी हैं. अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

धमकी भरी ईमेल में कहा गया है कि दिलजीत दोसांज की सतलुज मूवी पर रोक लगाई गई है और ऐसे में इसकी का बदला वह लेंगे. वह शहीद खालड़ा का बदला लेंगे. इससे पहले, गुरुवार को एक आरोपी को कुछ इसी तरह की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

एक दिन पहले नशेड़ी ने की थी कॉल

इससे पहले गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल करने वाले ने कहा कि जहां पर मोदी का कार्यक्रम चल रहा है, वहां बम फिट कर दिया है और बम से उड़ा दिया जाएगा. चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन ने ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से पता लगाया तो सामने आया कि चंडीगढ़ का ही एक शख्स है, जो कि नशे का आदी है. उसने ही कंट्रोल रूम पर फोन किया था.

आरोपी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

आरोपी अविनाश चंडीगढ़ के सेक्टर 24 का रहने वाला है और 37 साल का है प्राइवेट जॉब करता है और काफी नशे का सेवन करता है. चंडीगढ़ के सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है. हालांकि जांच में सामने आया है कि नशे के सेवन के बाद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर थ्रेट दिया था. उधर, रोहतक नगर निगम को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now