Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इस बड़े HCS अधिकारी का तबादला

On: February 5, 2026 7:08 PM
Follow Us:

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक अहम फैसला लेते हुए एचसीएस अधिकारी दीपक कुमार के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार दीपक कुमार को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (हारट्रॉन) में संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

वर्तमान में दीपक कुमार हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण, पंचकूला में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ-साथ वे हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (HAIDP), हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (HCAPSD) तथा अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) में भी संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि हारट्रॉन में संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने के बावजूद दीपक कुमार अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों को भी निभाते रहेंगे। वे हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट और अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं से जुड़े स्पेशल पर्पज व्हीकल में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर भी कार्य करते रहेंगे।

बताया जा रहा है कि सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल गवर्नेंस और ई-गवर्नेंस से जुड़े प्रोजेक्ट्स में उनके अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें हारट्रॉन जैसी अहम संस्था में जिम्मेदारी सौंपी है। हारट्रॉन राज्य में आईटी विकास, डिजिटल सेवाओं और तकनीकी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस प्रशासनिक फैसले को सरकार की डिजिटल और तकनीकी परियोजनाओं को और मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें