जींद में मां की बरसी के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग, आरोपी फरार

On: July 18, 2026 4:55 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के जींद जिले के गांव हाट में 35 वर्षीय गुरुदत्त उर्फ कल्लू की मां की बरसी के दिन दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों और बाहरी बदमाशों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जींद में मां की बरसी के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, 6 राउंड फायरिंगZoom

जींद: हरियाणा के जींद जिले के गांव हाट में मां की बरसी के दिन 35 वर्षीय गुरुदत्त उर्फ कल्लू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. वहीं इस पूरी घटना पर परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही पड़ोसियों ने बाहरी बदमाशों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है.

जानकारी के अनुसार, गुरुदत्त की मां की बरसी का कार्यक्रम घर पर चल रहा था, जिसमें रिश्तेदार और मेहमान भी आए हुए थे. बरसी की रस्म पूरी होने के बाद गुरुदत्त अपनी रेत-बजरी की दुकान पर जाकर बैठ गया. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

6 राउंड फायरिंग, सिर और पेट में लगी गोलियां

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गुरुदत्त पर करीब 6 राउंड फायरिंग की. इसमें दो गोलियां पेट में और एक गोली सिर में लगी. गंभीर रूप से घायल गुरुदत्त को तुरंत प्रेम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं हत्या की घटना को  अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुरानी रंजिश का आरोप, बाहरी बदमाश बुलाने का दावा

मृतक के परिजनों का आरोप है कि वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई. इतना ही नहीं उनका ये भी कहना है कि आरोपियों ने बाहर से बदमाश बुलाए थे, जो कई दिनों से गांव में ही ठहरे हुए थे.  इसके अलावा, परिजनों ने आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं और उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

माता-पिता का पहले ही हो चुका था निधन

बता दें कि गुरुदत्त उर्फ कल्लू गांव में रेत-बजरी का कारोबार करता था. जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन उसकी मां की बरसी थी. वहीं मृतक का छोटा भाई भारतीय सेना में तैनात है.

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. वहीं, परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam | Today Weather: दिल्ली-NCR की खतरनाक सुबह, शहर में धुंध और शरीर को भांप बनाने वाली गर्मी कहां से आई, जानिए देश का मौसम

CM सैनी के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, भड़के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

हर वक्त घबराहट और चिड़चिड़ापन को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं एंग्जायटी के संकेत.. ऐसे करें बचाव

हरियाणा के खरखौदा में घूस लेते सरकारी बाबू गिरफ्तार, बिजली विभाग का क्लर्क ने मांगी थी 30 हजार रिश्वत

हरियाणा में अंबाला के बाद हांसी में बवाल, ग्रामीणों ने टोल प्लाजा किया बंद, 12 दिन से युवक के शव नहीं किया अंतिम संस्कार

Ambala News : 10 रुपये में राजमा चावल, 20 में रोटी सब्जी वाली थाली…अंबाला में यहां मिलता है सबसे सस्ता खाना, जानिए लोकेशन