कभी शाही शान का गवाह रहा, अब खंडहर बनकर गिर रहा, इसलिए चर्चा में आया 250 साल पुराना राजाजी महल

On: August 12, 2026 3:13 PM
Follow Us:

Rajaji Mahal Jagadhri : कभी शाही शान का गवाह रहा, अब खंडहर बनकर गिर रहा, इसलिए चर्चा में आया 250 साल पुराना राजाजी महल
Rajaji Mahal Jagadhri : कभी शाही शान का गवाह रहा, अब खंडहर बनकर गिर रहा, इसलिए चर्चा में आया 250 साल पुराना राजाजी महल

गत दिवस हुई मुसलाधार बारिश से महल का एक हिस्सा गिरने से चर्चा में आया महल

Rajaji Mahal Jagadhri (मेरा हरियाणा), यमुनानगर : कभी शाही आन बान का गवाह रहा जगाधरी का करीब 250 साल पुराना राजा जी महल आज अपनी पहचान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। हालात यह हैं कि यह महल अब लगभग खंड्हर का रूप धारण कर चुका है। खस्ताहाल इमारत से कभी भी बड़ा हादसा होने का डर हमेशा बना रहता है।

आपको बता दें कि जगाधरी स्थित राजा जी महल का सीधा संबंध दयालगढ़ जगीर से है। दयालगढ़ जागीर का साल 1829 में अंग्रेजी शासन में विलय हुआ था। मौजूदा जगाधरी इसी जागीर का हिस्सा था। अंग्रेजों ने पहले दयालगढ़ रियासत को लैप्स कर सीधे अपने कंट्रोल में ले लिया था। बाद में जगाधरी की विरासत लाला बंसीलाल के परिवार को सौंपी थी। उनके बाद लाला बैनी प्रसाद ने विरासत संभाली।

इस तरह पड़ा राजा जी महल नाम

इसके बाद अंग्रेजों ने उद्योगपति लाला बंसीलाल के बेटे ज्योति प्रसाद को 1905 में राजा की उपाधि दी। इस उपाधि के साथ ही इस महल का नाम भी राजा जी महल पड़ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार राजा जी के महल के वंशज ब्रह्मप्रकाश अभी भी यहां रहते हैं। हालांकि इस महल का उचित रखरखाव अब नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते यह जगह-जगह से कमजोर पड़ चुका है।

सरकारों ने नहीं की संरक्षित करने की कोशिश

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महल भारतीय इतिहास की एक जीवंत उदाहरण है। इसका इतिहास सदियों पुराना है। लेकिन स्वतंत्रता के बाद न तो इसके मालिकों ने इसका ज्यादा रखरखाव किया और न ही अभी तक किसी भी सरकार ने इस इमारत को संरक्षित करने की कोशिश की। जिससे इसके वजूद को बचाया जा सकता।

वर्तमान में यह हो चुकी है स्थिति

यमुनानगर के जगाधरी स्थित 250 साल पुराना राजा जी महल अत्यधिक पुराना होने, बारिश के कारण दीवारों में नमी आने और लंबे समय से उचित रखरखाव न होने के कारण जर्जर हो चुका है, जिसके चलते इसके हिस्से अब भरभराकर गिर रहे हैं। नमी के चलते इसकी सामग्री और दीवारें समय के साथ बेहद कमजोर हो चुकी हैं। मानसून की बारिश के कारण पुरानी और कमजोर दीवारों में लगातार नमी बढ़ रही है, जिससे इसके ढहने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। इसके साथ ही महल के आसपास घनी आबादी और संकरी गलियां हैं, तथा पुरानी संरचना कमजोर होने के कारण यह बोझ और मौसम की मार नहीं झेल पा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

होटल में 4 मुजरा पार्टी, महिलाओं को बुलावा, IAS पंकज अग्रवाल ने खूब की थी अय्याशी, रिभव करता था पेमेंट   

हरियाणाः कालका-शिमला हाईवे पर स्टंट करना पड़ा भारी, माफी मांगते नजर आए स्टंटबाज, 45 हजार का काटा चालान, बाइक-स्कूटी जब्त

12 सेकेंड में 8 थप्पड़…फरीदाबाद में मां की ममता भूली फौजी की पत्नी, 2 मासूम बच्चों को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना, पड़ोसियों ने बचाया

बिना PUC पेट्रोल-डीजल नहीं और 1054 स्पॉट की पहचान, गुरुग्राम में वायु प्रदूषण कम करने की कवायद, मीटिंग में बड़े फैसले

Asian Games 2026: जींद की नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक | Sports

ED Raid: ₹645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की जांच ज्वेलर्स तक पहुंची, चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला में छापेमारी | Chandigarh