चरखी दादरी गैंगवारः CIA टीम और मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप के बीच एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली, आरोपी पर 21 केस दर्ज

On: August 13, 2026 9:24 AM
Follow Us:

Last Updated:

Charkhi Dadri Gang War: हरियाणा के चरखी दादरी में स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले के मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप उर्फ पंकज को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पैरों में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस गोलीकांड में सात बदमाशों को गोली लगी थी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

चरखी दादरी गैंगवारः मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप का एनकाउंटरZoom

मुख्य साजिशकर्ता और साहूवास गैंग के मुख्य सरगना अमरदीप उर्फ पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है.

चरखी दादरी. हरियाणा के चरखी दादरी में बीते 6 अगस्त को सिटी थाना के ठीक सामने स्कॉर्पियो सवार लोगों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के चर्चित मामले में पुलिस की सीआईए टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस मुठभेड़ के दौरान मामले के मुख्य साजिशकर्ता और साहूवास गैंग के मुख्य सरगना अमरदीप उर्फ पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोलियां आरोपी के दोनों पैरों में लगी हैं, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान सीआईए के एएसआई को भी एक गोली लगी, जो बुलेटप्रुफ जैकेट पहने होने के चलते बच गया.

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार गठित सीआईए टीमों को गुप्त सूचना मिली थी कि 6 अगस्त को हुए गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप उर्फ पंकज बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी में गांव गोपालवास के पास श्मशान घाट के पास छुपा हुआ है.

सूचना मिलते ही सीआईए टीम मौके पर पहुंची. जब सीआईए की गाड़ी वहां पहुंची तो आरोपी ने अपनी गाड़ी भगाने का प्रयास किया. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका, तो अमरदीप ने पुलिस पार्टी पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी. उसने पहली बार दो राउंड फायर किए. पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने पुनः पुलिस पार्टी पर दो फायर किए, जिनमें से एक गोली एसआई विशाल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी. इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा और जान-माल की सुरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो फायर किए, जो आरोपी के दोनों पैरों में लगे और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया.

डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अमरदीप के पास से एक .30 बोर की तुर्की मेड ऑटोमैटिक पिस्तौल, 31 जिंदा कारतूस, 4 खोल, 2 मैगजीन और बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी बरामद की गई है. आरोपी अमरदीप पर हत्या, हत्या प्रयास, पुलिस पर हमला और अवैध हथियार रखने जैसी संगीन धाराओं के तहत 21 मुकदमे पहले से दर्ज हैं.

साहूवास गैंग और प्रदीप कासनी गैंग के बीच रंजिश

पुलिस के अनुसार यह पूरी घटना साहूवास गैंग और प्रदीप कासनी गैंग के बीच चल रही पुरानी रंजिश का परिणाम थी. इसी रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से अमरदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरोधी गुट पर जानलेवा हमला करवाया था, जिसमें 7 लोगों को गोलियां लगी थीं. पुलिस अब तक कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और मुख्य साजिशकर्ता के पकड़े जाने के बाद कई और अहम खुलासे होने की उम्मीद है. गौर रहे कि गोलीकांड में एक घायल कार्तिक की मौत हो चुकी है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now