आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां भांजीं, अंबाला में क्यों बरपा हंगामा, क्या है पूरा विवाद? DSP का अंगूठा कटा, 7 पुलिस जवान घायल

On: August 14, 2026 9:50 AM
Follow Us:

Last Updated:

Ambala Sikh Protest: हरियाणा के अंबाला में पंजोखरा साहिब विवाद पर पुलिस और सिख प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई. गुरुवार का देर रात तक जग्गी सिटी सेंटर के सामने हाईवे पर जमकर बवाल होता रहा और फिर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर हाईवे जाम खुलवाया. इस पूरे बवाल में डीएसपी समेत सात पुलिस जवान घायल हुए हैं. सात अगस्त को गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला किया था और उसी को लेकर फिर केस दर्ज किया गया था.

ख़बरें फटाफट

आंसू गैस के गोले, लाठियां भांजी...अंबाला में भारी हंगामा, क्या है पूरा विवाद? Zoom

हरियाणा के अंबाला में पंजोखरा साहिब विवाद मामले में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ.

अंबाला. हरियाणा के अंबाला में पंजोखरा साहिब विवाद मामले में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ. मामले में पूरा दिन पुलिस और सिख प्रदर्शनकारियों के बीत तनातनी चलती रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा.  हालांकि, अंबाला पुलिस ने सिख समाज की एक मांग मान ली, लेकिन वह अपनी सभी मांगों को पूरा करने के लिए अड़े रहे और फिर दिल्ली-अमृतसर-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया.

बाद में पुलिस ने जहां लाठियां भांजी, वहीं, आसूं गैस के गोले भी छोड़े और फिर देर रात को प्रदर्शन कारियों को हाईवे से खदेड़ दिया और एनएन बहाल किया. जग्गा सिटी सेंटर के सामने काफी देर तक बवाल होता रहा.

दरअसल, सिख संगत की मुख्य मांग थी कि पंजोखरा साहिब विवाद मामले में गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए, लेकिन कई दिन भी जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ था. इसे लेकर आज एक मीटिंग का आयोजन किया गया था. इसमें पंजाब से भी सिख संगत को बुलाया गया था और फिर मीटिंग में ऐलान किया गया कि नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा. जब गुरुद्वारा साहिब से संगत हाईवे जाम करने के लिए निकली तो बीच रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी थी. हालांकि, इस बीच प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और बढ़ गया और फिर पुलिस ने आंसू गैस के गले दागे. हालांकि, पुलिस की यह कार्रवाई भी बेअसर हो गई,. उसके सिख संगत वहां से निकल गई और हाईवे जाम कर दिया. संगत के प्रदर्शन और लगातार बढ़ते दबाव के बीच शाम तक पुलिस ने मंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी. इसके बाद माना जा रहा था कि अब प्रदर्शन समाप्त हो जाएगा, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.

हरियाणा के अंबाला में पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में मीटिंग करती सिख संगत.

हिरासत में लिए युवाओं को छोड़ने की मांग

केस दर्ज होने के बाद सिख संगत ने एक नई मांग रख दी. संगत का कहना था कि जिन सिख युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए. इसी मांग को लेकर पुलिस और सिख प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन हर बार वार्ता बेनतीजा रही.

अंधेरा होते ही बढ़ा तनाव

जैसे-जैसे शाम ढलकर अंधेरा हुआ, हाईवे पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ती गई. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाईवे खाली करने के लिए कहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. पुलिस की कार्रवाई के बाद हाईवे पर मौजूद सिख संगत को वहां से हटा दिया गया और सड़क पर लगा जाम खुलवा दिया गया. इस पूरी कार्रवाई के दौरान कई पुलिस कर्मचारियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. फिलहाल मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन पंजोखरा साहिब विवाद को लेकर तनाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

होटल में 4 मुजरा पार्टी, महिलाओं को बुलावा, IAS पंकज अग्रवाल ने खूब की थी अय्याशी, रिभव करता था पेमेंट   

हरियाणाः कालका-शिमला हाईवे पर स्टंट करना पड़ा भारी, माफी मांगते नजर आए स्टंटबाज, 45 हजार का काटा चालान, बाइक-स्कूटी जब्त

12 सेकेंड में 8 थप्पड़…फरीदाबाद में मां की ममता भूली फौजी की पत्नी, 2 मासूम बच्चों को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना, पड़ोसियों ने बचाया

बिना PUC पेट्रोल-डीजल नहीं और 1054 स्पॉट की पहचान, गुरुग्राम में वायु प्रदूषण कम करने की कवायद, मीटिंग में बड़े फैसले

Asian Games 2026: जींद की नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक | Sports

ED Raid: ₹645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की जांच ज्वेलर्स तक पहुंची, चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला में छापेमारी | Chandigarh