800 रुपये में टिशू वाली, 600 में प्रिंटेड…दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, बल्लभगढ़ में यहां मिल रहीं एक से एक साड़ियां

On: August 15, 2026 12:01 AM
Follow Us:

Last Updated:

Saree market near me : रक्षाबंधन और तीज से पहले बल्लभगढ़ मार्केट में साड़ियों की नई कलेक्शन पहुंच गई है. यहां 600 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की साड़ियां मिल रही हैं. टिशू, प्रिंटेड और बनारसी साड़ियों की खास डिमांड है. 1000 रुपये तक की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं. लोकल 18 से दुकानदार विजय विरमानी बताते हैं कि रक्षाबंधन और तीज जैसे त्योहारों पर महिलाएं प्रिंटेड साड़ियां ज्यादा पसंद करती हैं. इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है. ग्राहक गौरव बताते हैं कि दो साड़ियां लेकर घर जा रहा हूं. अगर घरवालों को पसंद आती हैं तो दोबारा आकर और खरीदारी करूंगा.

फरीदाबाद. त्योहारों का सीजन आते ही बाजारों में खरीदारी बढ़ जाती है. हरियाली तीज के बाद अब रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है. ऐसे में महिलाएं त्योहार पर पहनने के लिए नई साड़ी की खरीदारी कर रही हैं. बल्लभगढ़ मार्केट में भी इस बार साड़ियों की नई-नई वैरायटी पहुंच चुकी है. खास बात यह है कि यहां कम बजट में भी अच्छी डिजाइन और बढ़िया कपड़े की साड़ियां मिल रही हैं. 600 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की साड़ियां बाजार में मौजूद हैं. इनमें टिशू, प्रिंटेड और बनारसी साड़ियों की काफी मांग देखने को मिल रही हैं. दुकानदारों के मुताबिक, 1000 रुपये तक की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं.

बनारसी साड़ियां मचा रहीं धूम

लोकल 18 से बल्लभगढ़ मार्केट के दुकानदार विजय विरमानी बताते हैं कि इस बार त्योहारों को देखते हुए साड़ियों की कई नई वैरायटी बाजार में आई हैं. विजय के पास टिशू के कपड़े में भी नई साड़ियां आई हैं. इसके अलावा प्रिंटेड और बनारसी साड़ियों की भी अच्छी कलेक्शन मौजूद है. टिशू की साड़ी की शुरुआत 800 रुपये से हो रही है और कम बजट में ग्राहक इसे आसानी से खरीद सकते हैं. लोग इन साड़ियों को काफी पसंद भी कर रहे हैं.

मथुरा तक से आते ग्राहक

विजय विरमानी बताते हैं कि प्रिंटेड साड़ियों की भी कई नई डिजाइन आई हैं. रक्षाबंधन और तीज जैसे त्योहारों पर महिलाएं प्रिंटेड साड़ियों को ज्यादा पसंद करती हैं. इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है. प्रिंटेड साड़ियों की शुरुआत करीब 600 रुपये से हो रही है और अलग-अलग डिजाइन के हिसाब से कीमत 5000 रुपये तक जाती है. 1000 रुपये तक की साड़ियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं. विजय बताते हैं कि बल्लभगढ़ की मार्केट में सिर्फ आसपास के लोग ही खरीदारी करने नहीं आते हैं. गांव देहात के अलावा दूर-दूर से ग्राहक यहां साड़ी खरीदने पहुंचते हैं. मथुरा तक से लोग बल्लभगढ़ की मार्केट में खरीदारी करने आते है.

ऑनलाइन खरीदारी के मुकाबले बेस्ट

विजय के मुताबिक, पहले कई ग्राहक साड़ी खरीदने के लिए दिल्ली के चांदनी चौक जाते थे, लेकिन वहां कई बार बजट के हिसाब से साड़ी नहीं मिल पाती थी. चांदनी चौक में महंगी साड़ियां मिलने के कारण ग्राहक वापस बल्लभगढ़ आ जाते हैं. अब बल्लभगढ़ में ही कम बजट में अच्छी साड़ी मिलने से लोगों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है. ग्राहक गौरव बताते हैं कि मैं बल्लभगढ़ मार्केट में साड़ी खरीदने आए हैं. उन्होंने हरियाली तीज के लिए दो साड़ियां खरीदी हैं. गौरव बताते हैं कि अभी मैं दो साड़ियां लेकर घर जा रहा हूं. अगर घरवालों को साड़ियां पसंद आती हैं तो दोबारा आकर और खरीदारी करूंगा. गौरव कहते हैं कि यहां 600 रुपये में भी काफी अच्छी साड़ियां मिल रही हैं. ऑनलाइन खरीदारी के मुकाबले बल्लभगढ़ मार्केट में कई साड़ियां सस्ती मिल रही हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

होटल में 4 मुजरा पार्टी, महिलाओं को बुलावा, IAS पंकज अग्रवाल ने खूब की थी अय्याशी, रिभव करता था पेमेंट   

हरियाणाः कालका-शिमला हाईवे पर स्टंट करना पड़ा भारी, माफी मांगते नजर आए स्टंटबाज, 45 हजार का काटा चालान, बाइक-स्कूटी जब्त

12 सेकेंड में 8 थप्पड़…फरीदाबाद में मां की ममता भूली फौजी की पत्नी, 2 मासूम बच्चों को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना, पड़ोसियों ने बचाया

बिना PUC पेट्रोल-डीजल नहीं और 1054 स्पॉट की पहचान, गुरुग्राम में वायु प्रदूषण कम करने की कवायद, मीटिंग में बड़े फैसले

Asian Games 2026: जींद की नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक | Sports

ED Raid: ₹645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की जांच ज्वेलर्स तक पहुंची, चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला में छापेमारी | Chandigarh