हरियाणा के खरखौदा में घूस लेते सरकारी बाबू गिरफ्तार, बिजली विभाग का क्लर्क ने मांगी थी 30 हजार रिश्वत

On: August 15, 2026 6:10 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Bribe News: हरियाणा के सोनीपत में एसीबी ने बिजली विभाग के क्लर्क प्रतीक को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. प्रतीक ने बिजली मीटर लगाने के लिए 25 हजार रुपये मांगे थे.क्लर्क प्रतीक दुकान पर बिजली मीटर लगाने की एवज में 30 हजार रुपये मांग रहा था.

ख़बरें फटाफट

घूस लेते सरकारी बाबू गिरफ्तार, बिजली विभाग के क्लर्क ने मांगी थी 30000 रिश्वतZoom

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.क्लर्क प्रतीक दुकान पर बिजली मीटर लगाने की एवज में 30 हजार रुपये मांग रहा था और बाद  25 हजार में सौदा तय हुआ. इस बीच 15 हजार लेते ही एसीबी ने उसे दबोच लिया.

जानकारी के अनुसार, मामला सोनीपत के खरखौदा का है, जहां बिजली विभाग का क्लर्क प्रतीक रिश्वत लेते हुए एसीबी के शिकंजे में फंस गया.आरोप है कि क्लर्क प्रतीक ने खरखोदा निवासी कुलवंत से दुकान पर बिजली का मीटर लगाने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.बातचीत के बाद 25 हजार में सौदा तय हुआ.आरोपी पहले ही 10 हजार रुपये ले चुका था. इसके बाद शिकायत एसीबी भिवानी तक पहुंची.एसीबी की टीम ने पूरा जाल बिछाया और जैसे ही क्लर्क ने 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

सोनीपत में विजिलेंस डीजी एएस चावला ने साफ कहा था कि भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारी या कर्मचारी कितना भी बड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और इसी सख्ती के बीच खरखौदा में हुई यह कार्रवाई सरकारी महकमे में बैठे रिश्वतखोरों के लिए साफ संदेश है.सरकारी काम की एवज में रिश्वत मांगोगे तो कानून के शिकंजे से बच नहीं पाओगे.

एसीबी भिवानी के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के क्लर्क प्रतीक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने दुकान कम ऑफिस पर बिजली का मीटर लगाने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद 25 हजार में सौदा तय हुआ था.आरोपी पहले ही 10 हजार रुपये ले चुका था.आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में अंबाला के बाद हांसी में बवाल, ग्रामीणों ने टोल प्लाजा किया बंद, 12 दिन से युवक के शव नहीं किया अंतिम संस्कार

Ambala News : 10 रुपये में राजमा चावल, 20 में रोटी सब्जी वाली थाली…अंबाला में यहां मिलता है सबसे सस्ता खाना, जानिए लोकेशन

800 रुपये में टिशू वाली, 600 में प्रिंटेड…दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, बल्लभगढ़ में यहां मिल रहीं एक से एक साड़ियां

16 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज, कांग्रेस बोली- सैनी सरकार के लिए ये काला दिन

Child Health Care Tips: रोटी-दाल छोड़ बच्चे खा रहे पिज्जा-बर्गर? बदलती डाइट सेहत के लिए खतरनाक, डॉक्टर ने दी खास सलाह

Tori Farming : तोरी में कीड़ों ने मचाई तबाही, फरीदाबाद के किसान ने खोजा अनोखा जुगाड़, 500 रुपये से बचा रहा फसल