सिरसा में बुलेट का 25 हजार का चालान काटने पर ट्रैफिक एसएचओ को दी धमकी

On: August 16, 2026 4:29 AM
Follow Us:

Sirsa News: बुलेट पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, न ही युवकों पर बाइक के कोई कागज थे। साइलेंसर भी मानक के अनुसार नहीं मिला।
Sirsa News: बुलेट पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, न ही युवकों पर बाइक के कोई कागज थे। साइलेंसर भी मानक के अनुसार नहीं मिला।

कहा- ताऊ सीआईए में इंस्पेक्टर है, 24 घंटे में देख लेंगे
Sirsa News, (मेरा हरियाणा), सिरसा: हरियाणा के सिरसा में तीन युवकों ने ट्रैफिक एसएचओ को 24 घंटे में देख लेने की धमकी दे दी। इतना ही नहीं एक युवक ने तो ताऊ के सीआईए में इंस्पेक्टर होने का भी घरूर दिखाया। वहीं दूसरे युवक ने पिता के लघु सचिवालय में होने की धमकी दी। दरअसल, शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस 15 अगस्त को लेकर शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बाहर चेकिंग कर रही थी।

तभी बुलेट बाइक पर तीन युवक आए। पुलिस ने उन्हें रोककर कागज दिखाने के लिए कहा तो युवक कागज दिखाने के लिए मना करने लगा। एसएचओ सुरेंद्र सिंह के अनुसार, बुलेट पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, न ही युवकों पर बाइक के कोई कागज थे। साइलेंसर भी मानक के अनुसार नहीं मिला।

चालान बुक पर साइन करने से इनकार किया

एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया, इसी दौरान एक युवक बोला- 24 घंटे में पता चल जाएगा। इसके बाद पुलिस और युवकों की नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने बुलेट का चालान करने के बाद उन्हें रसीद तो युवक ने चालान बुक पर साइन करने से इनकार कर दिया।

इस पर एसएचओ ने कहा, साइन करना है तो ये रसीद ले जाओ, वरना कोई जरूरी नहीं। इसके बाद पुलिस ने युवक को 25 हजार रुपए के चालान की पर्ची थमा दी। बाइक भी जब्त कर ली गई।

ट्रैफिक एसएचओ बोले

युवक ने 24 घंटे में देख लेने की धमकी दे दी। एक ने कहा, ताऊ सीआई में इंस्पेक्टर है। इस पर ट्रैफिक एसएचओ ने कहा, घणा बड़ा कामरेड बनै हैं। क्या अल्मेटम देरा, करवा बात तेरे ताऊ इंस्पेक्टर सै। घणा लादेन बनरा क्या तू, हम पाली लग रे क्या यहां।

एसपी के आदेश हैं कि किसी अफसर की सिफारिश नहीं मानी जाएगी

ट्रैफिक थाना एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों युवक बुलेट बाइक लेकर स्टेडियम जा रहे थे। बुलेट का आॅरिजनल साइलेंसर चेंज कराकर पटाखे वाला लगवाया गया था। उनका पुलिस के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं था। एसपी के आदेश हैं कि किसी अफसर की सिफारिश नहीं मानी जाएगी। इसीलिए युवकों के कहने पर फोन पर बात नहीं की।

नियमों के हिसाब से 25 हजार रुपए का चालान किया

एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों ने ऐसा क्यों कहा, इसके बारे में कुछ नहीं पता। बुलेट का चालान महंगा होता है। इसीलिए नियमों के हिसाब से 25 हजार रुपए का चालान किया है। अन्य वाहनों का भी 40 से 50 हजार रुपए तक का चालान किया गया है।

ये भी पढ़ें: हांसी में सीएम का कार्यक्रम रोकने जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

करनाल में बड़ा हादसा, हाईवोल्टेज तार के चपेट में आया कैंटर, 70 श्रद्धालु थे सवार, लग गई भीषण आग

किसानों ने मार्च का किया ऐलान, पुलिस ने सील किया हरियाणा-पंजाब बॉर्डर

Aaj Ka Mausam | Today Weather News: दिल्ली, एमपी और राजस्थान में बदलेगी मौसम की चाल, 16 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाएं, IMD का अलर्ट

‘मेरा नाम तक लिस्ट में नहीं’, गुरुग्राम में प्रोग्राम में नहीं बुलाया तो भड़के मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, नितिन नवीन के सामने गुस्साए

DMRC की बीम… 1 महीने तक MB रोड का होगा ‘जहन्‍नुम’ जैसा हाल! मुसीबत से बचना है तो मान लें दिल्‍ली पुलिस की बात

पहले ब्रिटिश अत्याचार, फिर विभाजन का दर्द…कई यादों को समेटे अंबाला कैंट स्टेशन, अब 100 करोड़ से बदलेगी सूरत