7 से 8 घंटे की पढ़ाई हुई सफल, पिता हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल, बेटे ने HCS एग्जाम में हासिल की सफलता

On: October 18, 2026 4:42 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat News: सोनीपत पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात धर्मवीर के बेटे विष्णु ने हरियाणा सिविल सेवा HCS की परीक्षा में 41वां रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई की और परिवार के पूरे सपोर्ट से इस कठिन परीक्षा को पास किया है. विष्णु की सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

पिता हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल, बेटे ने HCS एग्जाम में हासिल की सफलताZoom

सोनीपत: कहते हैं कि अगर शिद्दत से मेहनत की जाए तो एक ना एक दिन सफलता जरूर मिलती है. कुछ ऐसी ही कहानी है हरियाणा के सोनीपत निवासी विष्णु की. सोनीपत में पुलिस विभाग का मान बढ़ाने वाली एक खबर सामने आई है. सोनीपत पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात धर्मवीर के बेटे विष्णु ने हरियाणा सिविल सेवा HCS की परीक्षा में 41वां रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है.

विष्णु के घर पहुंचने पर परिवार और रिश्तेदारों ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर इस बड़ी सफलता का जश्न मनाया. अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार के सहयोग को देते हुए विष्णु ने बताया कि उन्होंने रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई की और परिवार के पूरे सपोर्ट से इस कठिन परीक्षा को पास किया है. विष्णु की सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर है.

जनता की सेवा करना है सपना
विष्णु ने अपनी यह सफलता अपने परिवार को समर्पित की है. उन्होंने बताया कि उन्होंने बचपन से अपने पिता को पुलिस में रहकर जनता की सेवा करते हुए देखा था, जिससे उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा मिली. पिता से मिली इसी प्रेरणा के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत शुरू की और आज यह मुकाम हासिल किया. उनका मुख्य उद्देश्य अब प्रशासनिक सेवा में रहकर जनता की पूरी निष्ठा के साथ सेवा करना है.

पिता ने कहा- ‘बेटे की मेहनत लाई रंग’
बेटे की इस सफलता पर गदगद पिता धर्मवीर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके बेटे ने दिन-रात कड़ी मेहनत की थी और आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई है. परिवार में खुशी का माहौल है और हर कोई विष्णु की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है. वहीं धर्मवीर के बेटे विष्णु की इस सफलता से परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Dharm Astha : क्या आपके घर के मंदिर में भी फटी पुरानी धार्मिक किताबें? 99% लोग कर बैठते हैं गलती

दुल्हन बनी बेटियों की अधिकारी ने रुकवाई शादी, वापस लौटा दी बारात, जींद में फेरों से पहले क्या हुआ?

दिल्ली-श्रीनगर बस पर हरियाणा में पथराव का आरोप, बुजुर्ग कश्मीरी यात्री घायल, उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी

टीबी से पीड़ित 78 वर्षीय बुजुर्ग घर जाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, पत्नी-बेटा-बेटी ने मुंह मोड़ा, बोले- मर जाए तो बता देना

IMD Weather Forecast: दक्षिण भारत में तेज हुआ मानसून, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-UP का मौसम | National

जींद में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, वारदात CCTV में हुई कैद