नूंह में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के 22 मोबाइल फोन, अवैध हथियार, कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

On: November 8, 2026 4:19 AM
Follow Us:

arrest 1

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। तावडू सीआईए पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों और चोरी के 22 मोबाइल फोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस, अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है।

22 मोबाइल और कट्टा बरामद

आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, अलग-अलग कंपनियों के 22 मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख पुत्र आस मोहम्मद और तालीम पुत्र अब्बास, निवासी गांव कारेंडा, थाना चौपानकी, जिला खैरथल-तिजारा राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस को मिला था इनपुट

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 नवंबर को एएसआई जीतराम अपनी टीम के साथ अपराध जांच और गश्त के सिलसिले में तावडू बाईपास स्थित गोल चक्कर पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि शाहरुख और तालीम अवैध हथियार लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर चोरी के मोबाइल फोन बेचने के लिए अपने गांव से घोड़ाफार्म कागरका रोड होते हुए राजस्थान के गांव की ओर जाने वाले हैं।

भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर पुलिस टीम ने कांगरका से गुरनावट रोड पर घोड़ाफार्म के नजदीक नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को सामने देखकर चालक ने मोटरसाइकिल वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। मोटरसाइकिल चला रहे युवक की तलाशी लेने पर उसकी पैंट जेब से दो कारतूस बरामद हुए। वहीं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक की तलाशी लेने पर उसकी पैंट जेब से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जींद में चोरी के शक में 3 युवकों की बेहरहमी से पिटाई, 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

Weather Update: आज दिवाली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल का पूर्वानुमान | State

बिजली बिल में गड़बड़ी होने पर किससे मिलें? एसडीओ से लेकर कंज्यूमर फोरम तक जानें

Haryana News: पानीपत में बड़ा हादसा, गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां पहुंचीं | Haryana

सिंगापुर से दीवाली मनाने फरीदाबाद आया परिवार, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने 15 गोलियां मारीं, मौके पर मौत

भिवानी में नाबालिग से गेस्ट हाउस संचालक ने किया दुष्कर्म, बंधक बनाकर देह-व्यापार कराया, दो आरोपी अरेस्ट