बिजली बिल में गड़बड़ी होने पर किससे मिलें? एसडीओ से लेकर कंज्यूमर फोरम तक जानें

On: November 8, 2026 8:21 AM
Follow Us:

फरीदाबाद: घर का बिजली बिल हर महीने एक तय रकम के आसपास आता है, लेकिन अचानक बिल कई गुना बढ़कर आ जाए तो आम आदमी की जेब पर बोझ पड़ जाता है. कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि गलत बिल की शिकायत कहां करें, मीटर की जांच कैसे करवाएं और बिजली विभाग सुनवाई न करे तो क्या कानूनी रास्ता अपनाया जा सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. फरीदाबाद सेक्टर-12 कोर्ट के एडवोकेट मोहन तिवारी ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि गलत बिजली बिल आने पर उपभोक्ता कहां शिकायत कर सकते हैं और अपने अधिकारों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.

बिजली का बिल ज्यादा आए तो कहां करें शिकायत

मोहन तिवारी बताते हैं कि सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि समस्या कहां से आ रही है. अगर आपको लगता है कि बिजली का बिल आपकी खपत के हिसाब से ज्यादा आया है तो अपने क्षेत्र के बिजली विभाग के कार्यालय में जाएं. वहां एसडीओ बैठते हैं और शिकायत के लिए हेल्प डेस्क भी होती है. हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और बिजली बिल का नंबर दें. अगर वहां आपकी सुनवाई नहीं होती है तो सीधे संबंधित एसडीओ से मिलकर लिखित शिकायत दें.

गलत बिल ठीक कराने के लिए क्या करना होगा

मोहन तिवारी बताते हैं कि गलत बिल ठीक कराने के लिए संबंधित बिजली विभाग के एसडीओ के नाम आवेदन देना होगा. इसमें अपनी पूरी समस्या बतानी होगी और मीटर की जांच कराने की मांग करनी होगी. बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर चेक करेंगे. इसके बाद बताया जाएगा कि मीटर में कोई खराबी है या वह सही तरीके से काम कर रहा है.

शिकायत के समय कौन से कागजात रखें

मोहन तिवारी बताते हैं कि शिकायत करते समय बिजली का मौजूदा बिल, पहले किए गए भुगतान की रसीद और मीटर रीडिंग की फोटो अपने पास जरूर रखें. इसके अलावा पिछले महीनों के बिजली बिल का रिकॉर्ड भी संभालकर रखें. इन सभी सबूतों को आवेदन के साथ एसडीओ के पास जमा करें, ताकि आपकी शिकायत पर सही तरीके से जांच हो सके.

बिजली विभाग सुनवाई न करे तो क्या करें

मोहन तिवारी बताते हैं कि अगर बिजली विभाग में शिकायत करने और एसडीओ के पास जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो उपभोक्ता कंज्यूमर फोरम जा सकते हैं. इसके लिए आपके पास कानूनी अधिकार है. आप अपनी शिकायत और उससे जुड़े सभी सबूत पेश करके कानूनी रास्ता अपना सकते हैं.

गलत बिल आने पर भी जमा करना होगा पैसा

मोहन तिवारी बताते हैं कि अगर बिल गलत आया है तो पहले संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें और मीटर की जांच करवाने का प्रयास करें. अगर इसके बावजूद विभाग बिल जमा करने के लिए कहता है तो भुगतान करना पड़ सकता है. बाद में कानूनी प्रक्रिया के जरिए अपनी शिकायत का समाधान करवा सकते हैं. अगर जांच में बिल ज्यादा पाया जाता है तो अतिरिक्त जमा रकम अगले बिल में घटाई जा सकती है.

कितने दिनों में ठीक हो सकता है बिजली का बिल

मोहन तिवारी बताते हैं कि बिजली बिल की शिकायत का समाधान होने के लिए कोई तय समय सीमा नहीं है. आमतौर पर एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है. यह बिजली विभाग के कर्मचारियों की संख्या और उनके काम के बोझ पर भी निर्भर करता है. हालांकि, उपभोक्ता को अपनी शिकायत के सभी सबूत रखने चाहिए और संबंधित एसडीओ के पास लिखित आवेदन जरूर देना चाहिए.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Weather Update: आज दिवाली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल का पूर्वानुमान | State

Haryana News: पानीपत में बड़ा हादसा, गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां पहुंचीं | Haryana

नूंह में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के 22 मोबाइल फोन, अवैध हथियार, कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सिंगापुर से दीवाली मनाने फरीदाबाद आया परिवार, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने 15 गोलियां मारीं, मौके पर मौत

भिवानी में नाबालिग से गेस्ट हाउस संचालक ने किया दुष्कर्म, बंधक बनाकर देह-व्यापार कराया, दो आरोपी अरेस्ट

Diwali Puja Subh Muhurat: दिवाली पर इतने बजे करें भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा, पंडितजी ने बताया शुभ मुहूर्त