जींद में चोरी के शक में 3 युवकों की बेहरहमी से पिटाई, 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

On: November 8, 2026 12:23 PM
Follow Us:

crime logo 3

Haryana News: जींद जिले से शनिवार को सनसनीखेज खबर सामने आई है। नरवाना क्षेत्र के कालवन गांव में ग्रामीणों ने चोरी के शक में 3 युवकों की बेहरमी से पिटाई कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बाकी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने गांव के 30-35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बिहार का है मृतक 

मृतक की पहचान बिहार के भीत भगवापुर निवासी आशीष मिश्रा के रूप में हुई है। उसके दोनों साथियों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के बेगमपुर निवासी अमन और सेनथली टोला निवासी कैलाश उर्फ बबलू के रूप में हुई है।

चोरी के शक में की पिटाई

नरवाना क्षेत्र के खेतों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इसके चलते ग्रामीण खेतों में निगरानी कर रहे थे। 5 नवंबर को कालवन गांव के खेतों में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और रेलवे यार्ड के पास ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान भीड़ का गुस्सा बढ़ गया और लोगों ने तीनों युवकों की लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

मारपीट में आशीष मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन और कैलाश उर्फ बबलू बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद ग्रामीण तीनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतक के परिजनों का इंतजार

गढ़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कैलाश उर्फ बबलू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कालवन गांव के 30-35 लोगों ने तीनों युवकों के साथ मारपीट की, जिसमें आशीष मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस मृतक के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Weather Update: आज दिवाली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल का पूर्वानुमान | State

बिजली बिल में गड़बड़ी होने पर किससे मिलें? एसडीओ से लेकर कंज्यूमर फोरम तक जानें

Haryana News: पानीपत में बड़ा हादसा, गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां पहुंचीं | Haryana

नूंह में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के 22 मोबाइल फोन, अवैध हथियार, कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सिंगापुर से दीवाली मनाने फरीदाबाद आया परिवार, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने 15 गोलियां मारीं, मौके पर मौत

भिवानी में नाबालिग से गेस्ट हाउस संचालक ने किया दुष्कर्म, बंधक बनाकर देह-व्यापार कराया, दो आरोपी अरेस्ट