नूंह में जंगल में लकड़ी लेने गई थी महिला, सामने पड़ा था कंबल, खोलते ही उड़े होश, नवजात बच्ची मिलने से मचा हड़कंप

On: November 17, 2026 4:43 PM
Follow Us:

Last Updated:

Nuh News: हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह नूंह रोड पहाड़ पर एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था में मिली. तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बच्ची को सुरक्षित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

जंगल में लकड़ी लेने गई थी महिला, सामने पड़ा था कंबल, खोलते ही उड़े होशZoom

नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के तावडू सदर थाना सीमा क्षेत्र के अंतर्गत नूंह रोड पहाड़ पर मंगलवार सुबह एक नवजात बच्ची के जीवित मिलने से हड़कंप मच गया. बच्ची को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. इसी दौरान मौके से गुजर रहे तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बच्ची को सुरक्षित नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नई गांव निवासी असगरी नामक महिला तावडू से दवा लेकर अपने पति के साथ लौट रही थी. जब वे सीलखो पहाड़ से नूंह की तरफ जा रहे थे तो तावडू सदर थाना क्षेत्र में शौच के लिए रुके. महिला जब जंगल में थोड़ा अंदर गई तो उसे एक कंबल पड़ा दिखाई दिया. कंबल खोलकर देखने पर उसमें एक नवजात बच्ची थी, जिसकी सांसें चल रही थीं. उसने तुरंत अपने पति को सूचना दी. पति ने राहगीरों को रोककर इसके बारे में बताया. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई और पहाड़ रोड पर वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया.सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ बच्ची की फोटो और वीडियो बनाने में लगी रही.

इसी बीच नूंह की ओर से अपने सरकारी वाहन में आ रहे डीएसपी अभिमन्यु लोहान भी जाम में फंस गए. जाम का कारण पूछने पर उन्हें नवजात बच्ची मिलने की जानकारी मिली. उन्होंने तुरंत अपने स्टाफ को भेजकर बच्ची को सुरक्षित तरीके से उठवाया और अपनी गाड़ी में बैठाकर नूंह के शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया. फिलहाल चिकित्सक बच्ची की देखरेख कर रहे हैं. डीएसपी की इस दरियादिली की हर तरफ प्रशंसा हो रही है.

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगीः पुलिस

डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि तावडू सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और थाना प्रभारी नरेश कुमार को मौके पर भेज दिया गया है. नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बच्ची को अस्पताल पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी थी और यह सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी ने अवैध तरीके से जन्म के बाद बच्ची को यहां फेंक दिया है, इसमें किसी अस्पताल में गैरकानूनी डिलीवरी की भी आशंका है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

मार्कशीट में छोटी गलती भी बड़ा सिरदर्द, रुक जाएंगे कई काम, फरीदाबाद के वकील से जानिए सुधार कराने का पूरा तरीका

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के अध्यक्ष, डॉक्टर केके खंडेलवाल चीफ नेशनल कमिश्नर निर्वाचित

1857 की क्रांति से भी पुरानी है अंबाला की ये गौशाला, गोपाष्टमी पर उमड़ा भक्तों का हुजूम

हरियाणा में ताकत का महासंग्राम, टायर उठाने पर मिलेगा लाखों का इनाम, इस दि‍न होगा मुकाबला

गुरुग्राम से सटे इन 6 गांवों के किसानों पर बरसेगी लक्ष्मी, 980 करोड़ मुआवजा तय, बसेगा लग्जरी शहर

फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में बेड से हाथ-पैर बंधे युवक की संदिग्ध मौत, रैपिडो चलाता था कपिल, अचानक हो गया था लापता