भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की नहीं हुई थी हत्या, CBI की क्लोजर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पिता बोले-अब अच्छा से वकील देखेंगे

On: August 14, 2026 3:55 PM
Follow Us:

Last Updated:

Bhiwani Lady Teacher Manisha Death Case: हरियाणा के भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत से सीबीआई ने भी पर्दा उठा दिया है और करीब एक साल की जांच के बाद सीबीआई ने मनीषा की संदिग्ध मौत आत्महत्या करार दिया है. में पंचकूला कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है. अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी.

भिवानी की टीचर मनीषा की नहीं हुई थी हत्या, CBI की क्लोजर रिपोर्ट में खुलासाZoom

लेडी टीचर मनीषा की संदिग्ध मौत को लेकर सीबीआई ने 12 अगस्त को पंचकूला की विशेष अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है.

भिवानी. हरियाणा के भिवानी की लक्ष्मण ढाणी की 19 साल की लेडी टीचर मनीषा की संदिग्ध मौत को लेकर सीबीआई ने 12 अगस्त को पंचकूला की विशेष अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. इस रिपोर्ट में सीबीआई ने कहा कि मनीषा की हत्या नहीं की गई थी. बल्कि उसने खुद अपनी जान ली थी. मामले को लेकर अब अगली सुनवाई 27 अगस्त को होने जा रही है.  उधर, मनीषा के पिता संजय ने बताया कि वे चार्जशीट लेने कोर्ट आए थे, हालांकि, अभी तक चार्जशीट की कॉपी उन्हें नहीं दी गई है औऱ मौखिक तौर पर सुसाइड बताया गया है. 27 अगस्त को सभी तथ्य देखने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा.

मनीषा के पिता ने क्लोजर रिपोर्ट पर क्या कहा

मनीषा के पिता संजय ने बताया कि हम कोर्ट में गए तो जज साहब ने हमारे को क्लोजर रिपोर्ट के बारे में बताया. वो बोले हैं कि सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट देके गई है और इसमें उन्होंने सुसाइड घोषित कर दिया है. बाकी कुछ एविडेंस उनके पास नहीं थे और 27 तारीख को चार्जशीट देंगे, उसमें पता लगेगा. पिता ने कहा कि उन्हें सलाह दी गई कि कोई अच्छा-सा समझदार वकील कर लेना, जो बहस कर ले.

संजय ने आगे बताया कि कोर्ट ने ऐसा कोई कारण नहीं बताया कि जिससे सुसाइड घोषित किया गया है. उन्होंने कहा कि बेटी की मौत को हम सुसाइड मान ही नहीं सकते हैं. अगर वो साबित भी कर देंगे तो भी हमारे तो गले नहीं उतरेगी कि ये सुसाइड है.

सरकार और सीबीआई के पास कोई एविडेंस नहीं

संजय ने कहा कि सरकार या सीबीआई के पास कोई एविडेंस नहीं है तो कैसे मान जाएंगे?  बाकी देखते हैं कि कोई कानूनी कार्रवाई का रास्ता होगा, अच्छा-सा वकील होगा तो करके देखेंगे, अन्यथा धक्के खाकर घर में बैठ जाएंगे और क्या इलाज है.

क्या है पूरा मामला

गौर रहे कि 11 अगस्त 2025 को भिवानी जिले की ढाणी लक्ष्मण की मनीषा रोज की तरह प्ले स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस को शिकायत दी. 13 अगस्त 2025 को गांव सिंघानी के खेतों में नहर के पास मनीषा का शव मिला था. करीब एक सप्ताह तक इस मामले को लेकर हंगामा चलता रहा और परिजन समेत हत्या का आरोप लगाते रहे. पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगे थे और इस कारण थाने की पूरी टीम को सस्पेंड किया गया था और एसपी का तबादला भी किया गया था. बाद में मामला इतना तूल पकड़ गया कि सरकार को सीबीआई को जांच सौंपनी पड़ी थी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

होटल में 4 मुजरा पार्टी, महिलाओं को बुलावा, IAS पंकज अग्रवाल ने खूब की थी अय्याशी, रिभव करता था पेमेंट   

हरियाणाः कालका-शिमला हाईवे पर स्टंट करना पड़ा भारी, माफी मांगते नजर आए स्टंटबाज, 45 हजार का काटा चालान, बाइक-स्कूटी जब्त

12 सेकेंड में 8 थप्पड़…फरीदाबाद में मां की ममता भूली फौजी की पत्नी, 2 मासूम बच्चों को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना, पड़ोसियों ने बचाया

बिना PUC पेट्रोल-डीजल नहीं और 1054 स्पॉट की पहचान, गुरुग्राम में वायु प्रदूषण कम करने की कवायद, मीटिंग में बड़े फैसले

Asian Games 2026: जींद की नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक | Sports

ED Raid: ₹645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की जांच ज्वेलर्स तक पहुंची, चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला में छापेमारी | Chandigarh