16 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज, कांग्रेस बोली- सैनी सरकार के लिए ये काला दिन

On: August 14, 2026 10:00 PM
Follow Us:

Last Updated:

Ambala Sikh Protest : अंबाला में उग्र उपद्रवियों के तांडव की चपेट में आने से डीएसपी वीरेंद्र सहित 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले में 16 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. उग्र भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर तलवारों, गंडासों, कुल्हाड़ियों, भालों और दूसरे घातक हथियारों से अचानक हमला किया.

अंबाला में उपद्रवियों का तांडव : 16 पर नामजद मुकदमा दर्ज, क्या बोली कांग्रेस?Zoom

उग्र भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पर हमला कर दिया.

अंबाला. हरियाणा के अंबाला में उग्र उपद्रवियों के तांडव से प्रशासन सकते में है. इस मामले में 16 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. गुरुवार को हाईवे खोलने के दौरान कुछ हथियारबंद उपद्रवियों और शरारती तत्वों ने माहौल को बिगाड़ दिया था. असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर जानलेवा हमला किया. इस घटना में डीएसपी वीरेंद्र सहित 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा. अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाते समय पुलिस ने अत्यधिक धैर्य और संयम का परिचय दिया.

मांग पूरी होने के बावजूद उपद्रव
प्रदर्शनकारियों की मांग मानते हुए पुलिस की ओर से तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई थी, इसके बावजूद कुछ शरारती तत्वों ने बार-बार बातचीत करने के बाद भी माहौल को खराब करना जारी रखा. उग्र भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर तलवारों, गंडासों, कुल्हाड़ियों, भालों और दूसरे घातक हथियारों से अचानक हमला कर दिया. हमले के दौरान सीआईए-2 इंचार्ज पर तलवार से सीधा वार किया गया. गनीमत रही कि उनके बॉडी प्रोटेक्टर (Body Protector) ने उनकी जान बचा ली. हालांकि, हमला इतना तेज था कि बॉडी प्रोटेक्टर तलवार के वार से पूरी तरह कट गया.

सरकारी संपत्ति को नुकसान
उपद्रवियों ने न केवल पुलिस बल को निशाना बनाया, बल्कि नेशनल हाईवे की सरकारी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया. आरोपियों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए और कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगी पुलिस की लगभग 8 गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की. इस गंभीर घटना के संबंध में थाना बलदेव नगर और थाना पंजोखरा साहिब में लगभग 16 नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं. मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से सभी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

क्या बोली अंबाला पुलिस
पुलिस अधीक्षक अंबाला का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुलिस ने हरसंभव संयम बरता, लेकिन पुलिसकर्मियों पर घातक हथियारों से हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अंबाला की जनता से विनम्र अपील है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और कानून को अपने हाथ में न लें। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

और कांग्रेस बोली कांग्रेस
13 अगस्त, 2026 को मुख्यमंत्री, नायब सैनी के आदेश पर अंबाला में सिख समुदाय पर किया गया हमला, लाठी चार्ज व अश्रु गैस सदा के लिए नायब सैनी सरकार के इतिहास में एक काले दिन के तौर पर याद रखा जाएगा. पवित्र गुरुद्वारा पंजोखड़ा साहिब में हुई घटना के बाद हरियाणा एसजीपीसी के अध्यक्ष सरदार जगदीश झींडा, एसजीपीसी मेंबर व संपूर्ण सिख समुदाय गांधीवादी तरीके से अंबाला में न्याय की गुहार लगा रहे थे. मुख्यमंत्री से बातचीत भी हुई, पर यकायक पुलिस ने शांतिप्रिय सिख संगत पर बेरहमी से लाठीचार्ज कर दिया, अश्रु गैस के गोले चलाए तथा पूरे सिख समुदाय को दबाने की साजिश की. यही नहीं, गुरुद्वारा साहिब की वह बस (पालकी साहिब), जिसमें श्री गुरुज्ञान साहिब सुशोभित होते हैं, में भी तोड़फोड़ की गई. इससे निंदनीय कुकृत्य क्या हो सकता है.

आंदोलन को बड़ा रूप देने की तैयारी
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) की अगुवाई में सिख, किसान और कमेटी सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में प्रशासन के सामने तीन मांगें रखने का फैसला लिया गया. इन मांगों को पूरा करने के लिए 25 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया है. इसके बाद पिपली अनाज मंडी में बड़ा निर्णय लेने की बात कही गई है. HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि पहली मांग मंड और उसके बेटे की गिरफ्तारी की है. दूसरी मांग गिरफ्तार किए गए दोनों सिख युवकों को तुरंत रिहा करने की है. तीसरी मांग 13 अगस्त को हाईवे पर हुए मामले में दर्ज मुकदमों को रद्द करने की है. झींडा ने कहा कि प्रशासन को इन तीनों मांगों पर 25 अगस्त तक कार्रवाई करनी होगी. अगर तय समय तक मांगें पूरी नहीं होती हैं तो पिपली अनाज मंडी में सिख संगत और समर्थकों की बड़ी बैठक बुलाकर आगे का फैसला लिया जाएगा. बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि HSGMC के 49 मेंबर अपने-अपने क्षेत्रों में इन मांगों को लेकर प्रचार करेंगे. सिख संगत को इस मुद्दे से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा. झींडा ने बताया कि पंजाब की सिख जत्थेबंदियों को भी पिपली अनाज मंडी में एकत्र होने की कॉल दी जाएगी. यानी 25 अगस्त के बाद आंदोलन को बड़ा रूप देने की तैयारी की जा रही है. HSGMC ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वहां से आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Child Health Care Tips: रोटी-दाल छोड़ बच्चे खा रहे पिज्जा-बर्गर? बदलती डाइट सेहत के लिए खतरनाक, डॉक्टर ने दी खास सलाह

Tori Farming : तोरी में कीड़ों ने मचाई तबाही, फरीदाबाद के किसान ने खोजा अनोखा जुगाड़, 500 रुपये से बचा रहा फसल

भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की नहीं हुई थी हत्या, CBI की क्लोजर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पिता बोले-अब अच्छा से वकील देखेंगे

भीड़ में गैस का टैंकर फंसाया, अंबाला में हंगामे पर एसपी का बड़ी साजिश का दावा, 7 जवान ICU में भर्ती

अंबाला का 200 साल पुराना चमत्कारी हनुमान मंदिर, जहां स्टेशन से निकलते ही भक्त सबसे पहले टेकते हैं माथा

आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां भांजीं, अंबाला में क्यों बरपा हंगामा, क्या है पूरा विवाद? DSP का अंगूठा कटा, 7 पुलिस जवान घायल