Haryana News: बीबी नहीं दे रही थी तलाक, युवक ने ससुर को लात-घूंसों से जमकर पीटा, कनपटी पर तानी पिस्तौल | Haryana

On: August 12, 2026 9:16 PM
Follow Us:

Bahadurgarh son-in-law attacks father-in-law, divorce papers gunpoint threat Bahadurgarh, Satbir Bahadurgarh assault case, son-in-law beats father-in-law for divorce, Bahadurgarh crime news Sakhol village, pistol pointed at father-in-law Bahadurgarh, बहादुरगढ़ क्राइम न्यूज, बहादुरगढ़ में दामाद ने ससुर को पीटा, झज्जर लेटेस्ट न्यूज, बहादुरगढ़ लेटेस्ट न्यूज
दामाद की पिटाई और धमकी के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Bahadurgarh Crime News: हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और वह तलाक लेना चाहता था। मगर पत्नी तलाक के कागजों पर साइन नहीं कर रही थी। इससे गुस्साए युवक ने काम से लौट रहे ससुर को रास्ते में पकड़ लिया। उसने ससुर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उन्हें लात-घूसों से जमकर पीटा। दामाद के साथ कुछ अन्य लोग भी थे, जिन्होंने मारपीट में उसका साथ दिया। मारपीट के बाद आरोपी दामाद जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। अब ससुर ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है।

काम से लौट रहे ससुर पर हमला

यह पूरी घटना बहादुरगढ़ के सांखौल गांव के रहने वाले 53 वर्षीय सतबीर के साथ घटी। सतबीर अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए बहादुरगढ़ की मशहूर पारले कंपनी में डाई चलाने का काम करते हैं। घटना 11 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे की है। सतबीर अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर सांखौल लौट रहे थे। उन्हें क्या पता था कि रास्ते में उनका दामाद घात लगाए बैठा है। जब वह रूपाली ढाणी के पास पहुंचे, तो अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार आई। कार ने सतबीर की साइकिल के आगे आकर रास्ता ब्लॉक कर दिया और उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया।

कार से उतरकर शुरू की मारपीट

सफेद रंग की उस कार से चार लोग बाहर निकले। इनमें से एक चेहरा ऐसा था, जिसे सतबीर अच्छी तरह पहचानते थे। वह कोई और नहीं, बल्कि उनका अपना दामाद हर्ष था, जो इस्माइला ग्यारह-बी पाना का रहने वाला है। कार से उतरते ही हर्ष ने बिना किसी बातचीत के सतबीर पर हमला बोल दिया। उसने ससुर को थप्पड़ और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया और उन्हें लातें मारीं। सतबीर जब तक कुछ समझ पाते, हर्ष के साथ आए बाकी के तीन अज्ञात युवकों ने भी मिलकर बुजुर्ग सतबीर का हाथ मरोड़ दिया और उन्हें धक्का देकर सड़क पर नीचे गिरा दिया। इसके बाद जमीन पर पड़े सतबीर पर लात-घूंसों की बरसात कर दी गई। पीड़ित के शरीर पर मारपीट के चलते गंभीर चोटें आई हैं।

कनपटी पर पिस्तौल रखकर दी धमकी

मारपीट से भी जब दामाद का गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने खौफनाक कदम उठाया। आरोप है कि हर्ष ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और सीधे अपने ससुर सतबीर की कनपटी पर तान दी। दामाद ने पिस्तौल की नोक पर सतबीर को धमकी दी और अपनी पत्नी यानी सतबीर की बेटी के तलाक के कागजात पर साइन करने का दबाव बनाया। हर्ष ने साफ शब्दों में कहा कि अगर आज इन कागजों पर साइन नहीं किए, तो ठीक आठवें दिन तेरे पूरे परिवार को गोली मारकर हमेशा के लिए खत्म कर दूंगा ! इस धमकी से सतबीर काफी घबरा गए।

ससुर ने की पुलिस से शिकायत

दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़ित सतबीर सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी चोटों का इलाज किया और उनका मेडिकल मुआयना किया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सतबीर ने तुरंत बहादुरगढ़ पुलिस थाने में पहुंचकर दामाद हर्ष और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। इस हमले के बाद से सतबीर और उनका पूरा परिवार खौफ में जी रहा है। परिवार का कहना है कि उन्हें और उनकी बेटी को दामाद से लगातार जान का खतरा बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now