‘किसे बांधूंगी राखी’, कुरुक्षेत्र के विशु शर्मा की जर्मनी में हत्या, फ्रांस आर्मी में भी रहा

On: August 12, 2026 7:15 PM
Follow Us:

Last Updated:

Kurukshetra Vishu Sharma Murder : कुरुक्षेत्र के विशु शर्मा की जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में निर्मम हत्या से उनका परिवार सदमे है. विशु को तीन लोगों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. पिता नीरज शर्मा ने बताया कि विशु नवंबर 2022 में पुर्तगाल गया था. उन्होंने अपना प्लॉट बेचकर उसे विदेश भेजा था. जर्मनी में विशु डिलीवरी का काम करता था. उसने अपनी एक टीम बना रखी थी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'किसे बांधूंगी राखी', कुरुक्षेत्र के विशु शर्मा की जर्मनी में हत्याZoom

आंसू बहाता विशु शर्मा का परिवार.

कुरुक्षेत्र. हरियाणा स्थित कुरुक्षेत्र के विशु शर्मा (25) की जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में चाकू से गोदकर निर्मम हत्या से पूरा परिवार स्तब्ध है. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन सदमे में हैं. परिजन विशु के शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं. फिलहाल हत्या की वजह और वारदात से जुड़े तीनो आरोपियों को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. विशु शर्मा के पिता नीरज शर्मा ने बताया कि विशु नवंबर 2022 में पुर्तगाल गया था.

20 लाख लगाकर भेजा पुर्तगाल
पिता नीरज शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपना प्लॉट बेचकर 20 लाख रुपये देकर उसे पुर्तगाल भेजा था. इसके एक साल बाद विशु फ्रांस चला गया. वहां उसने छह महीने फौज की ट्रनिंग ली और एक साल तक फ्रांस आर्मी में रहा. एक साल बाद यहां से नौकरी छोड़कर जर्मनी आ गया. जर्मनी में विशु डिलीवरी का काम करता था. उसने अपनी एक टीम बना रखी थी. ये टीम विशु के अंडर काम करती थी.

परिवार का इकलौता बेटा
नीरज शर्मा ने बताया कि सोमवार को उनकी विशु के साथ बातचीत हुई थी. नॉर्मल बातचीत के बाद विशु अपने काम पर लौट गया. कल मंगलवार को उनकी विशु के साथ कोई बातचीत नहीं हुई. आज सुबह इस अनहोनी की खबर मिली. विशु की बहन भी यह खबर मिलने के बाद सदमे में है क्योंकि उसे भाई ने कहा था कि रक्षाबंधन पर उसे अंगूठी गिफ्ट करेगा, लेकिन अब वह रक्षा सूत्र किसे बांधेगी. यह सोच-सोच कर वह आंसू बहा रही है. विशु परिवार का इकलौता बेटा था.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now