Last Updated:
Mandir vastu in home : क्या आपने भी अपने घर में मंदिर बना रखा है. सुबह पूजा-पाठ करना हो या शाम को दीपक जलाना, घर के मंदिर से परिवार के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी होती है. मंदिर की दिशा, साफ-सफाई और वहां रखी जाने वाली वस्तुओं को लेकर सावधान होने की जरूरत है. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित आरके शर्मा बताते हैं कि पूजा के बाद मुरझाए हुए फूलों को मंदिर से हटाना भी जरूरी है. कई बार दीपक की लौ से आसन का कपड़ा जल जाता है. कपड़ा गंदा या जला हुआ होने पर तुरंत बदल दें. नियमित रूप से चौकी और मंदिर की सफाई करें. धार्मिक सामग्री को इधर-उधर बिखेरकर रखने से बचें.
अंबाला. हिंदू धर्म में घर के मंदिर को केवल पूजा करने की जगह नहीं, बल्कि आस्था और आध्यात्मिक शांति का केंद्र माना जाता है. सुबह पूजा-पाठ करना हो या शाम को दीपक जलाना, घर के मंदिर से परिवार के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी होती है. यही वजह है कि वास्तु शास्त्र में मंदिर की दिशा, साफ-सफाई और वहां रखी जाने वाली वस्तुओं को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं. हालांकि, कई बार लोग रोजाना पूजा तो करते हैं, लेकिन मंदिर की साफ-सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते. पूजा में चढ़ाए गए फूल कई दिनों तक पड़े रहते हैं, चौकी पर बिछा कपड़ा गंदा हो जाता है और पुरानी धार्मिक किताबें भी मंदिर में रखी रहती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
न चढ़ाएं बासी फूल
लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित आरके शर्मा बताते हैं कि पूजा के दौरान देवी-देवताओं को फूल चढ़ाना हिंदू परंपरा का अहम हिस्सा है, लेकिन पूजा के बाद मुरझाए हुए फूलों को मंदिर से हटाना भी जरूरी है. कई घरों में ये फूल कई दिनों तक मूर्तियों के सामने पड़े रहते हैं. वास्तु के अनुसार, पूजा स्थल पर बासी फूल नहीं रखने चाहिए. नियमित पूजा से पहले पुराने फूलों को श्रद्धापूर्वक हटा दें और संभव हो तो ताजे फूल अर्पित करें. इससे मंदिर साफ और व्यवस्थित बना रहता है. घर के मंदिर में चौकी या आसन पर कपड़ा बिछाने की परंपरा है, लेकिन कई बार दीपक की लौ से कपड़ा जल जाता है या लंबे समय तक इस्तेमाल होने से गंदा हो जाता है. इसके बावजूद लोग उसे बदलना भूल जाते हैं.
धार्मिक ग्रंथ फट जाने पर
पंडित आरके शर्मा कहते हैं कि ज्योतिषीय मान्यताओं में पूजा स्थल पर स्वच्छता को विशेष महत्व दिया गया है. इसलिए कपड़ा गंदा या जला हुआ होने पर तुरंत बदल दें. नियमित रूप से चौकी और मंदिर की सफाई करें. दीपक जलाते समय कपड़े को आग से दूर रखना भी जरूरी है. घर के मंदिर में हनुमान चालीसा, आरती संग्रह और दूसरे धार्मिक ग्रंथ रखे जाते हैं. कई बार पुरानी किताबें फट जाती हैं, लेकिन लोग उन्हें मंदिर में ही रखे रहते हैं. ज्योतिष आरके शर्मा के अनुसार धार्मिक पुस्तकों को सम्मानपूर्वक और साफ-सुथरे तरीके से रखना चाहिए. अगर कोई किताब फट गई है, तो उसकी मरम्मत कराएं या उसे उचित तरीके से सुरक्षित रखें. धार्मिक सामग्री को इधर-उधर बिखेरकर रखने से बचें.
खंडित मूर्तियों का क्या करें
पंडित आरके शर्मा कहते हैं कि खंडित मूर्तियों को नियमित पूजा में रखने से बचना चाहिए. अगर कोई मूर्ति टूट जाए, तो उसे सामान्य कचरे में फेंकने के बजाय अपनी धार्मिक परंपरा के अनुसार सम्मानपूर्वक विसर्जित करने की व्यवस्था करें. जरूरत पड़ने पर पुरोहित से सलाह लें. घर के मंदिर को स्वच्छ, शांत और व्यवस्थित रखना सबसे जरूरी है. पूजा सामग्री को साफ जगह पर रखें और दीपक या अगरबत्ती जलाते समय सावधानी बरतें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…









