Weather Update: आज दिवाली पर कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल का पूर्वानुमान | State

On: November 8, 2026 10:22 AM
Follow Us:

weather forecast imd alert
Weather : कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा शुष्क

नई दिल्ली आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 8 नवंबर को कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है.

केरल और माहे में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ क्षेत्रों में व्यापक बारिश होने की संभावना है. केरल और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो उत्तराखंड में रविवार से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 8 नवंबर को किसी बड़ी बारिश की संभावना नहीं है.

IMD के मुताबिक, रविवार को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 7 और 8 नवंबर को केरल, माहे और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को बारिश की कोई बड़ी गतिविधि होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 11 से 13 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. पंजाब में भी इसी दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. फिलहाल 8 नवंबर को दिल्ली-NCR में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है.

उत्तराखंड में 8 नवंबर से 11 नवंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद 13 नवंबर को भी बारिश का एक और दौर आने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में 10 से 13 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 10 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इन इलाकों में 11 से 13 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. कई स्थानों पर व्यापक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 10 से 13 नवंबर के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें