सोनीपत में लठ के वार से बुजुर्ग की हत्या, गांव के दो युवकों पर आरोप, पुलिस की हिरासत से भाग गया 1 आरोपी

On: October 16, 2026 6:03 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Old Man Murder: सोनीपत के गांव कवाली में आपसी विवाद के चलते बुजुर्ग लाल सिंह की हत्या कर दी गई. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस हिरासत से एक आरोपी के फरार होने का आरोप लगाया है. खरखोदा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सोनीपत में लठ के वार से बुजुर्ग की हत्या, पुलिस हिरासत से भागा 1 आरोपीZoom

हरियाणा के सोनीपत के गांव कवाली में एक बुजुर्ग की हत्या.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गांव कवाली में एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपसी विवाद के चलते बुजुर्ग पर लठ से हमला किया गया था और फिर इलाज के दौरान लालसिंह की मौत हो गई.

परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही की है और इसीलिए पुलिस की हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया. फिलहाल खरखोदा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, बीती 5 अक्टूबर की देर रात गांव क़वाली के रहने वाले रवि और रविंदर ने बुजुर्ग लाल सिंह के सिर पर लाठी से हमला कर दिया था. मृतक लाल सिंह पेशे से मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते थे. घटना की रात वह गांव के बाहर मिट्टी के बर्तन पकाने की जगह देखने गए थे. आरोप है कि वारदात के वक्त दोनों आरोपी शराब के नशे में थे. हमले के तुरंत बाद लाल सिंह बेसुध हो गए थे और हमलावर मौके से फरार हो गए थे. कुछ देर बाद होश में आने पर लाल सिंह अपने घर पहुंचे. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां से रोहतक पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था.

हालांकि, इलाज के दौरान आज लाल सिंह की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए लापरवाही बरतने की बात कही है और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान रविंदर नाम का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है. हालांकि पुलिस ने रवि नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जांच अधिकारी को नोटिस जारी

एसीपी जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को हिरासत में लिया था और इस मामले में जांच अधिकारी से भी पूछताछ की जा रही है. हिरासत के दौरान आरोपी के फरार होने के मामले में जांच अधिकारी को नोटिस जारी कर दिया गया है. एसीपी ने आश्वासन दिया है कि दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और यदि आरोपी के फरार होने में किसी की भी लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

34 लाख लागत, 221 फीट ऊंचाई, हरियाणा के पंचकूला में जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, साढ़े तीन महीने में हुआ तैयार

‘पिछले साल का गेहूं ही नहीं उठा, धान कहां रखें’, अंबाला के किसानों का छलका दर्द, कहा- मंडी में भी मुसीबत कम नहीं

खुले नाले में डूबने से बची बच्ची, CCTV फुटेज आया सामने, कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधरे नगर निगम के सुरक्षा इंतजाम

कैथल में जबरदस्त सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे, पूर्व विधायक के दो पड़पौतों समेत तीन युवकी की मौत, रक्षत और अभिषेक सगे भाई थे

शख्स बोला-मैं CM थलापति विजय हूं…घर बनाने में मदद करूंगा, महिला ने भी कर लिया भरोसा, झटका लगा तो पुलिस के पास पहुंची

जींद में पूर्व सब-इंस्पेक्टर और सरपंच ने की बेटे की हत्या, फायरिंग होते ही पुलिस भागी, मुरारी पर चलाई 7 गोलियां