हरियाणाः बहादुरगढ़ में क्रेटा में आए 3 चोर BJP जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चुरा ले गए, 7 मिनट तोड़ा लॉक, फिर हुए फरार

On: October 17, 2026 2:09 AM
Follow Us:

Last Updated:

Bahadurgarh BJP Leader Car Theft: हरियाणा के बहादुरगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर से चोरों ने ब्रेजा कार चुरा ली. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. कार को उत्तर प्रदेश के लोनी देहात से बरामद कर लिया गया है.

VIDEO: क्रेटा में आए 3 चोर BJP नेता की ब्रेजा कार चुरा ले गए, 7 मिनट फुर्ररZoom

झज्जर. हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं. शातिरों ने रिहायशी इलाके में घर के बाहर खड़ी भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज की ब्रेजा कार भी सुरक्षित नहीं रही. मामला गुरुवार तड़के करीब 4 बजे है. शहर के सेक्टर-6 में भाजपा नेता के घर के सामने क्रेटा कार में सवार होकर आए तीन संदिग्ध चोर महज 7 मिनट में कार चोरी कर फरार हो गए. चोर कार को हरियाणा से उत्तर प्रदेश तक ले गए. बाद में कार उत्तर प्रदेश के लोनी देहात से बरामद हुई. इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

भाजपा नेता नरेश भारद्वाज के घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में तीन संदिग्धों की करतूत कैद हुई है. फुटेज के अनुसार, आरोपी क्रेटा कार से मौके पर पहुंचे और पहले आसपास की रेकी की. इसके बाद एक युवक ब्रेजा के पास पहुंचा और कुछ ही सेकेंड में लॉक खोलकर कार स्टार्ट कर दी. फिर तीनों संदिग्ध कार लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात को अंजाम देने में उन्हें करीब 7 मिनट लगे.

हैरानी की बात है कि रिहायशी इलाके में CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे गए. कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस की नियमित गश्त नहीं होती. ऐसे में सवाल उठता है कि जब रिहायशी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल है, तो आम नागरिकों के वाहन कितने सुरक्षित हैं?
भाजपा नेता की सफेद रंग की कार.

कार में GPS से लोकेशन ट्रेस

शुरुआती लोकेशन गाजियाबाद में मिलने के बाद चोरी हुई ब्रेजा कार उत्तर प्रदेश के लोनी देहात से बरामद कर ली गई. हालांकि, कार चोरी की इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और अपराधियों पर निगरानी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. CCTV में तीन संदिग्ध दिखाई देने के बावजूद उनकी पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई अहम होगी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गोभी की कटाई से पहले ही नुकसान…फरीदाबाद के किसान महादेव पर ये कैसी आफत?

जेब में पैसे नहीं, लेकिन करना है खुद का काम? दुकान खोलने के लिए ऐसे मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए तरीका

34 लाख लागत, 221 फीट ऊंचाई, हरियाणा के पंचकूला में जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, साढ़े तीन महीने में हुआ तैयार

‘पिछले साल का गेहूं ही नहीं उठा, धान कहां रखें’, अंबाला के किसानों का छलका दर्द, कहा- मंडी में भी मुसीबत कम नहीं

सोनीपत में लठ के वार से बुजुर्ग की हत्या, गांव के दो युवकों पर आरोप, पुलिस की हिरासत से भाग गया 1 आरोपी

खुले नाले में डूबने से बची बच्ची, CCTV फुटेज आया सामने, कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधरे नगर निगम के सुरक्षा इंतजाम